थाना माखी फायरिंग कर युवक को घायल करने वाले 03 अभियुक्त दो अवैध तमंचो व कार सहित गिरफ्तार

0
32

उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना माखी पुलिस द्वारा फायरिंग कर युवक को घायल करने वाले तीन आरोपियों को कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस खोखा 315 बोर व एक अदद क्रेटा कार बरामद कर गिरफ्तार किया गया। थाना माखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुटरा के रहने वाले मनोज शुक्ला पुत्र पुत्तूलाल शुक्ला को अभियुक्तगण 1. सौरभ सिंह पुत्र स्व0 शेर बहादुर सिंह उम्र 33 वर्ष 2. दीपक सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह उम्र 31 वर्ष 3. अमन सिंह उर्फ आदित्य प्रताप सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासीगण ग्राम कुटरा थाना माखी जिला उन्नाव के द्वारा जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना माखी पर मनोज शुक्ला के भतीजे पंकज पुत्र मुन्नर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 118/26 धारा 3(5)/109/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 14.04.2026 को थाना माखी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित अभियुक्तगण 1. सौरभ सिंह पुत्र स्व0 शेर बहादुर सिंह उम्र 33 वर्ष 2. दीपक सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह उम्र 31 वर्ष 3. अमन सिंह उर्फ आदित्य प्रताप सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासीगण ग्राम कुटरा थाना माखी जिला उन्नाव को कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 02 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस खोखा 315 बोर व एक अदद क्रेटा कार नं0 UP 35 BM 3992 बरामद कर माखी पूरानिस्फपंसारी रोड पर पूरानिस्फपंसारी नहर पुलिया पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here