तीन दिन बाद बच्चे का सुरक्षित मिलन, गोमतीपुर पुलिस ने दिखाई तत्परता

0
5
Oplus_16908288

अहमदाबाद। सुरत से अहमदाबाद आए बिहार के इस्माइल नामक बच्चा गुम हो गया था, जिससे उसके माता-पिता और शहर में चिंता की लहर दौड़ गई। गोमतीपुर पुलिस की विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को तीन दिन तक सुरक्षित रखा और उसकी हर जरूरत का ध्यान रखा।
टीम ने लगातार संपर्क साधते हुए बच्चे को माता-पिता से मिलवाने के प्रयास जारी रखे। अंततः पुलिस की सतर्कता और कुशल योजना के कारण बच्चा सुरक्षित रूप से अपने माता-पिता के पास पहुंचा।
शहरवासियों ने गोमतीपुर पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की और इसे बच्चों की सुरक्षा में एक अनुकरणीय कदम बताया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here