माननीय मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनैतिक पेंशन विभाग नें निराला प्रेक्षागृह में पहुंच उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों विषयक लगाई गयी विकास प्रदर्शनी का उदघाटन किया

0
11

उन्नाव।उत्तर प्रदेश/ प्रभारी मंत्री जनपद उन्नाव श्री धर्म पाल सिंह जी द्वारा जनपद उन्नाव के भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर निराला प्रेक्षागृह में पहुंच उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों विषयक लगाई गयी विकास प्रदर्शनी का जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी व जनप्रतिनिधि गणों की उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। ततपश्चात माननीय मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं से सम्बंधित लगे स्टालों का अवलोकन कर संबंधित से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई । तदोपरांत दिव्यांगजन कल्याण विभाग की तरफ से दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। तत्पश्चात प्रेक्षागृह में सूचना विभाग के द्वारा लगाई गई सरकार की कल्याण कारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमो विषयक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
तदुपरांत प्रेक्षा ग्रह सभागार में पहुँच माननीय मंत्री जी विधायक सदर पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक पुरवा अनिल सिंह, संसद प्रतिनिधि अमितेश नंदू ने मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिकंदरपुर सरोसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व श्याम कुमारी सेठ बालिका निकुंज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर सूचना विभाग लखनऊ द्वारा तैयार उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष के विकास से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया जिसको सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधि गणों ने देखा । तत्पश्चात माननीय मंत्री जी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संकल्प से सिद्ध विकास सुरक्षा सुशासन समृद्धि व नव निर्माण के नौ वर्ष विषयक विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि 2016 के मुकाबले आज उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है, अपराधों पर लगातार अंकुश लगा है और उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन की तरह आगे बढ़ा है। चाहे महाकुंभ का सफल आयोजन हो हो चाहे अयोध्या का भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हो हम सभी संस्कारों के साथ विकास की ओर गतिशील है। वर्तमान में 15 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं इन्वेस्टर समिट के माध्यम से आई हैं जिनमें से 6000 करोड़ से अधिक की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है, डिफेंस कॉरिडोर के साथ उत्तर प्रदेश ब्रह्मोस मिसाइल का भी उत्पादन कर रहा है। अब यूपी में हजूर का बेटा ही हुजूर नहीं बनेगा बल्कि मजूर का बेटा भी हुजूर बनेगा। देश में पहली रैपिड रेल यूपी में है। उन्नाव में तहसील नहीं ब्लॉक स्तर पर हेलीपैड बनाने की योजना है। गांव में बिजली, सड़क और स्कूल सब है अब गांवों से पलायन बंद होने लगा है। ये पहली सरकार है जिसने किसान फीडर अलग बनाया है।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। एनआरएलएम की तरफ से स्वयं सहायता समूह को 10 करोड़ से अधिक के डेमो चेक उपलब्ध कराए गए । मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाभार्थियों विजया त्रिवेदी को बुटीक कार्य के लिए दो लाख, गौरव द्विवेदी को फ्लेक्स प्रिंटिंग के लिए चार लाख सत्तर हजार रुपए, अभय प्रताप सिंह को कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के लिए पांच लाख अनुपम कश्यप को बिजली की दुकान खोलने के लिए 382000 और कुलदीप को भी बिजली की दुकान खोलने के लिए 485000 के चेक प्रदान किए गए। लगभग 50 से अधिक पूरे जनपद की एएनएम को उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए वह सामग्री जो उन्हें प्रतिदिन अपने केंद्र पर चाहिए होती है युक्त बैग दिए गए। इसी प्रकार आयुष्मान योजना के अंतर्गत साधना, धर्मेंद्र, नसीब खान, उर्मिला और शालिनी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। वहीं मछुआ कल्याण कोष योजना के अंतर्गत मनोज कश्यप कन्हैयालाल सुधांशु गौड़ और विशाल कुमार कश्यप को इस बॉक्स युक्त मोपेड की चाबी प्रदान की गई। आईसीडीएस के अंतर्गत ईसीसीई किट का वितरण अगेहरा, नेतुआ, थाना 5, सुघर खेड़ा और बौनामऊ केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया गया। वहीं नगर विकास प्राधिकरण के तहत मोनाकी, फूल कुमारी और गीता को चाबी प्रदान की गई।
मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना श्रम विभाग के अंतर्गत सौरभ को 31000 रुपए की धनराशि और दिलीप को 31000 रुपए की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।
कृषि विभाग की तरफ से अवधेश कुमार गौरी शंकर और श्री नारायण गुप्ता मुकेश कुमार सिंह को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का प्रशस्ति पत्र दिया गया वहीं उमाशंकर को तीन एचपी इंद्रेश कुमार और रमेश चंद्र को 2 एचपी सोलर पंप का आवंटन पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ तिवारी ने किया। निराला प्रेक्षा ग्रह में कार्यक्रम के समापन के पश्चात माननीय मंत्री जी विकास भवन सभागार में पहुंचकर जनपद उन्नाव के पत्रकार बंधुओ के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के अभूतपूर्व विकास एवं सुरक्षा सुशासन समृद्धि के नौ वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां को साझा किया।

कार्यक्रम में माननीय विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता जी माननीय विधायक पूर्वा श्री अनिल सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शकुंन जी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अनुराग अवस्थी जी पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश जी मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, सहायक श्रमायुक्त एस एन नागेश, जिला मत्स्य अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त, समेत बड़ी संख्या में अधिकारीगण व भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी और जनसामान्य उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here