आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग घायल

0
23

असोहा,उन्नाव।आज सुबह गर्जना के साथ गिरी आकाशी बिजली की चपेट में आकर दो नाबालिक बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज पहुंचाया गया।
असोहा थाना क्षेत्र के ग्राम कांथा स्थित दलित बस्ती में रहने वाले प्रेम कुमार का 15 वर्षीय लगभग पुत्र कुलदीप वह पड़ोस का ही साहिल उम्र लगभग 14 वर्ष पुत्र किसनू मंगत खेड़ा सोहरामऊ मार्ग पर महीपत खेड़ा की ओर जा रहे थे कि अचानक बीच सड़क डामर पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए पड़ोस में काम कर रहे मजदूरों ने दौड़कर दोनों को आनंन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा जानकारी के मुताबिक दोनों को स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों का मजमा लग गया लोग कहते थे कि बिजली हमेशा पेड़ पर गिरती है लेकिन बीच सड़क पर बिजली गिरने से लोग अचंभित है पड़ोस के रहने वाले लोगों ने घटना के विषय में बताया समाचार लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक व्यक्ति बिजली गिरने के स्थान पर नहीं पहुंचा था बुरी तरह से जख्मी दोनों नाबालिक जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहे हैं ऐसा ग्रामीणों का कहना है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here