असोहा, उन्नाव।बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के जोरावरगंज स्थित देशी शराब ठेके के पास कैंटीन संचालक गुड्डू रावत से किसी बात को लेकर गांव के ही रामसुमेर व 4 अज्ञात लोगो से मारपीट हो गयी। मारपीट मे गुड्डू रावत घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुद्फ़उ को असोहा सीएचसी ले गये जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा हैं। गुड्डू के भाई मदन रावत ने बताया की राम सुमेर अपने 4 अज्ञात साथियों के साथ चार पहिया गाड़ी दूर खड़ी करके ठेके पर आया और गुड्डू से मारपीट करने लगा।मदन का आरोप हैं की रामसुमेर ने गुड्डू पर फायर भी किया जो सर को छू कर निकल गयी उसके बाद बट से सर पर वार किया। पुलिस ने रामसुमेर को हिरासत मे लेकर पूछ ताछ कर रही हैं। वहीं मेडिकल मे गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई हैं। वहीं ग्रामीणों के अनुसार राम सुमेर के बेटे कमलदीप को लगभग एक वर्ष पहले हिस्ट्रीशीटर मदन सहित गुड्डू लोगो ने मारा था जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। उसी केस की इस समय कोर्ट मे गवाही चल रही हैं। उसी मे दबाव बनाने के उद्देय से सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया हैं।
एसओ फूल सिंह ने बताया की फायर की बात गलत हैं मेडिकल मे भी गोली की पुष्टि नहीं हुई। मामले की जांच की रही हैं। अभी तक तहरीर नहीं मिली हैं।




