उन्नाव।माननीय विधायक सदर ने उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं कार्यक्रमों विषयक सूचना विभाग की लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर किया अवलोकन, प्राप्त की जानकारी माननीय विधायक जी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए विभागीय स्टालों का अवलोकन कर ली जानकारी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित कार्यक्रम का देखा गया लाइव प्रसारण राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद को देख खुश हुए जिलाधिकारी,स्वयं लुम्बा राखी और तोरण द्वार की,किया खरीद दारी, बोले उत्पादों की बाजार में मांग हो सके इसके लिए स्थानीय व्यापारियों से कराएंगे संपर्क उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निराला प्रेक्षा ग्रह में भव्यता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता जी द्वारा सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों विषयक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उन्नाव द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया । तत्पश्चात प्रदर्शनी में सरकार के विकास से संबंधित लगाए गए चित्रों को दिखा और लेखों को पढ़कर उत्तर प्रदेश सरकार के किए गए कार्य की सराहना किया । ततपश्चात सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर संबंधित से जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात निराला प्रेक्षा ग्रह में पहुंचकर मां सरस्वती जी के मूर्ति पर माल्यार्पण पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया । इस अवसर पर माननीय विधायक जी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के 524 निपुण विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा आरटीई के तहत प्रवेश करने वाले छोटे बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया जिसको बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी व लाभार्थियों द्वारा देखा गया।
कार्यक्रम के अवसर पर माननीय विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं हम यह बता सके की उत्तर प्रदेश सरकार के नववर्ष और केंद्र सरकार के 11 वर्ष कार्यकाल में क्या विकास किया गया है। कहा कि इस प्रदर्शनी और कार्यक्रम के आयोजन से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभ भी प्राप्त करें । कहा विभिन्न गतिविधियों के द्वारा भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है आजादी के बाद से यह पहली बार देखा जा रहा है कि 09 वर्ष के सरकार के कार्यकाल के पूर्ण होने के पश्चात पूरी जवाब देही के साथ हम आम जनमानस को सरकार के विकास के बारे में जागरुक कर रहे हैं।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनकी आय बचत की जानकारी लेकर उनके बनाए गए उत्पादों को देखा और स्वयं भी स्वयं सहायता समूह अपराजिता द्वारा तैयार लुंबा राखी व तोरण द्वार की खरीदारी भी की। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को देखकर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पाद बहुत ही गुणवत्तापूर्ण है अवश्य ही इन्हें उत्कृष्ट बाजार मिलना चाहिए । कहा कि निकटतम बाजार में स्थान इन उत्पादों को मिल सके ताकि उत्पादकों की आई में वृद्धि हो सके इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करें । लोकल व्यापारी से गांव और कस्बे के मार्केट में प्राथमिकता के साथ उत्पाद बिक सके इसके लिए प्राथमिकता से कार्यवाही की जाए।
इस असवर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार उपनिदेशक कृषि सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण भारतीय जनता पार्टी से जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अनुराग अवस्थी जी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।




