उन्नाव कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सुशील कुमार गोंड की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यो तथा एन्टी भू-माफिया, आपदा एवं चकबन्दी से सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

0
16

उन्नाव।बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास विभाग, वन विभाग, अलौह खनन, कृषि विपणन के अन्तर्गत मण्डी समिति उन्नाव, पुरवा एवं बाॅगरमऊ तथा सिंचाई विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष की गयी वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होने कहा कि विभागों द्वारा की गयी वसूली में कुछ ऐसे विभाग है जिनका लक्ष्य के अनुसार कम वसूली पायी गयी है। वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व शत् प्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करे।
राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जिन अधिकारियों के न्यायालय में पाॅच वर्ष से अधिक समय से लम्बित वाद है उनकी प्रतिदिन सुनवाई करते हुए निस्तारित कराना सुनिश्चित करे। समस्त अधिकारी गण वादों के निस्तारण में गम्भीरता दिखाते हुए वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर जनपद के 10 बडे़ बकायेदारों की समीक्षा करते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों के मामलों में जो भी कार्यवाही की जा रही हैं उससे उच्च अधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर आपदा के मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि आपदा के मामलों में रिपोर्ट देने में शिथिलता न बरते। आपदा से सम्बन्धित जानकारी को जनपद में तैनात आपदा विशेषज्ञ श्री विनय तिवारी से सम्पर्क करते हुए आपदा से सम्बन्धित मामलों का तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही जनपद के कुछ गाॅवों में की जा रही चकबन्दी से सम्बन्धित समीक्षा भी की गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री विधेश, नगर मजिस्टेªट श्री राजीव राज, समस्त उप जिलाधिकारी गण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here