प्रदेशीय शिक्षक संघ के आवाहन पर ब्लाक अध्यक्षों ने अनिवार्य टीईटी के विरोध मे बैठक कर दिल्ली कूच की रणनीति बनायी

0
8

असोहा, उन्नाव।सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर शाम को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ व उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षा अधिनियम 2011 के पहले नियुक्त शिक्षकों के लिये दो वर्षों मे अनिवार्य टीईटी पास करने के विरोध मे बैठक की। बैठक मे पदाधिकारियों ने आगामी 4 अप्रैल को रामलीला मैदान दिल्ली मे होने वाले विरोध प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने कहा पूर्व मे नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य करना सही नहीं हैं। सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिये। जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा की सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के हितों को ध्यान नहीं रखा हैं। सुप्रीम कोर्ट को शिक्षा अधिनियम के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से राहत देनी चाहिये। पदाधिकारियों ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या मे रामलीला मैदान पहुंचने की अपील भी की। बैठक को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू कनौजिया ,प्राथमिक संघ के महामंत्री फूलचंद्र ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन मौर्या ,जूनियर संघ के महामंत्री अनिल पाल ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान अजीत सिंह ,रूपेंद्र यादव ,मुकेश शुक्ला रणन्जय सिंह ,सौरभ मिश्रा ,पुनीत ,महेंद्र पाल ,ओम प्रकाश ,अनिल कुशवाहा सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here