जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में विभागीय प्रगति की समीक्षा, खराब रैंक वाले विभागों को सुधार को चेताया,जिलाधिकारी ने निर्माणकार्यों की समीक्षा कर, प्राथमिकता से अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर परियोजनाओं को शीघ्र हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये

0
18

उन्नाव।आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में विभागीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर जिला अधिकारी ने प्रत्येक विभाग से एक-एक करके सी एम डैशबोर्ड में रैंकिंग की समीक्षा किया और खराब रैंकिंग वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य NRLM
महिला एवं बाल विकास, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ग्राम विकास आईसी डीएस मुख्यमंत्री आवास , जलजीवन मिशन ओडीओपी 15 वां वित्त आयोग में खराब रैंक पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर कठोर कार्यवाही की हिदायद दी।
जिलाधिकारी ने
कहा कि सीएम डैशबोर्ड को सभी अधिकारी गंभीरता से लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करें किसी भी स्थिति में जनपद की रैंक खराब हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा प्राथमिकता के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं रुचि लेकर प्रतिदिन डैशबोर्ड में रैंक देखें और उसके अनुसार प्रगति के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें

सीएम डैशबोर्ड में समीक्षा बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक के जनपद में निर्माण अधीन कार्यो/ परियोजनाओं की समीक्षा भी किया और प्राथमिकता के साथ लंबित परियोजनाओं को समय से कर पूर्ण कर हैंड ओवर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के प्रभारी/ प्रतिनिधियों को दिया । कहा कि कार्यदायी संस्थाएं यह सुनिश्चित करें कि कराये जाने वाले कार्य गुणवत्ता युक्त हों, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए प्राथमिकता के साथ सभी अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर शीघ्र ही हैंडोवर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधि कारी ने दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए ।

बैठक के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here