राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शक्ति द्वारा मटुकरी ग्राम पंचायत में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

0
8

बाँगरमऊ,उन्नाव ।क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रूरी स्थित श्री विशम्भर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-शक्ति द्वारा ग्राम पंचायत मटुकरी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कान्त दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान आई. आर. साहिल ने की।
कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार शुक्ला ने शिविर की सात दिनों की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण कान्त दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान आई. आर. साहिल ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता फैलाने और युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक परिषद के संयोजक अमित कुमार प्रजापति ने किया। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. नलिन कुमार सिंह, प्रयोगशाला सहायक अनिल कुमार, प्राइमरी पाठशाला मटुकरी के प्रधानाध्यापक शिव सिन्धु गुप्ता आदि ने उपस्थित रहकर स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया |


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here