उन्नाव।गौवंश के संरक्षण भरण पोषण रखरखाव के दृष्टिगत विकासखंड औरास की ज्यादा शिकायतों पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी,जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी औरास को चेतावनी देकर दो माह में सुधार किए जाने के निर्देश देकर बोले सुधार न हुआ तो होगी कठोर कार्रवाई गोवंश की संरक्षण प्राथमिकता, समय से पशुओं को चारा भूसा पानी दिया जाए, गर्मी के दृस्टिग गौशालाओं में हों बेहतर इंतजाम, लापरवाही करने वाले अधिकारी बख्से नहीं जाएंगे- जिलाधिकारी।जिलाधिकारी गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में पन्ना लाल सभागार में गौ वंश के संरक्षण भरण पोषण के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन की समीक्षा किया और अनुपालन को शतप्रप्रति सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए।
पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों में राष्ट्रीय राजमार्ग व सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौ वंशों को सम्बन्धित गौशाला में संरक्षण न किए जाने,मरे हुए जानवरों के लिए मृत पंजिका अपडेट न किए जाने व गौ वंश के रखरखाव संरक्षण भरण पोषण के दृष्टिगत खंड विकास अधिकारी और उपजिलाधि कारी की संयुक्त बैठक न किए जाने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाई और विकासखंड नवाब गंज को छोड़कर तत्काल प्रभाव से सभी खंड विकास अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया । इसी प्रकार
गौवंश के संरक्षण भरण पोषण रखरखाव के दृष्टिगत विकासखंड औरास में आ रहा है ज्यादा शिकायतों पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को चेतावनी देकर दो माह में सुधार किए जाने के निर्देश दिया। कहा कि यदि सुधार न हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
इस अवसर पर पशुओं को भूसा हरा चारा खली चोकर सहित अन्य उत्तम पोषाहार उपलब्ध करा कर पशुओं का स्वास्थ्य सुधार किए जाने संबंधित विषय पर प्रेजेंटेशन भी जिला अधिकारी ने देखा जिसको सभी विकास खंडों में लागू करने की बात कही। जिलाधिकारी ने जमीन का चिन्हाकन कर प्राथमिकता के साथ हरे चारे के लिए मक्का ज्वार नेपियर घास की बुवाई किए जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिए। कहा 3 दिन के अंदर एस्टीमेट बनाकर कार्य योजना तय कर लें। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को गौशाला में नए आने वाले पशुओं को टैग किए जाने के निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को गर्मी के दृष्टिगत उत्तम व्यवस्था करने के निर्देश दिया है कहा कि पशुओं को समय से पानी मिल जाए और पशुओं में छांह में बैठने की भी व्यवस्था हो ।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौ वंश का संरक्षण प्राथमिकताओं में है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना किया जाए। बैठक के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी मुखु पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




