उन्नाव।बांगरमऊ में बीती रात खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर चलता दिखा।इस दौरान चार ट्रेक्टर ट्राली व एक जे सी बी मशीन को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।
ज्ञात हो बांगरमऊ क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी जिससे शनिवार को देर रात खनन अधिकारी प्रांजुल सिंह व गंजमुरादाबाद चौकी प्रभारी अनिल साहू के नेतृत्व में एक टीम द्वारा बांगरमऊ क्षेत्र के गांव फतेहपुर खालसा के निकट मुखबिर की सूचना मिलने पर दबिश दी गई तो इस दौरान दो ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी से भरे हुए जबकि दो ट्रैक्टर ट्राली खाली व एक जे सी बी मशीन को मौके से पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
कोतवाल अखिलेश चंद पांडेय ने कहा है खनन कार्य में शामिल वाहन थाने लाए गए है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
वही प्रशासन की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थित बनी हुई दिख रही है।




