स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खातों में बैलेंस शून्य होते ही बिजली कनेक्शन स्वतः विच्छेदित हो जाएगा

0
31

बांगरमऊ,उन्नाव।विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी रमेशचंद्र धीमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 13 मार्च से प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खातों में बैलेंस शून्य होते ही बिजली कनेक्शन स्वतः विच्छेदित हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही उपभोक्ता ऑनलाइन या निर्धारित माध्यम से भुगतान करेंगे, कनेक्शन स्वतः पुनः चालू हो जाएगा। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने स्मार्ट मीटर खाते का बैलेंस अवश्य जांचते रहें, ताकि अचानक आपूर्ति बाधित होने से असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान पर दो प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जा रहा है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय रहते रिचार्ज कराने की सलाह दी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here