बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर के मजरा बेलन्द खेड़ा में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से नगदी समेत सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेट ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने बेहटा मुजावर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव बेलंद खेड़ा निवासी सुरेश अपनी पत्नी भगवान देई और बेटी के साथ शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान अज्ञात चोर पीछे के रास्ते घर में घुस आए। फिर बडे इत्मीनान से बक्सों का ताला तोडा़ और उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात तथा 60 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर मकान मालिक ने सामान बिखरा देखा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई। सुरेश ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। बेहटा मुजावर एसओ मुन्ना कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।



