उन्नाव।फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी पुरोहित सुरेश कुमार द्विवेदी 65 वर्ष का मां पूर्णागिरि के दर्शन करने हेतु चढ़ाई चढ़ते समय अचानक हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया । मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। श्री द्विवेदी बीते करीब तीन दशक से शादी विवाह, यज्ञ हवन, पूजन एवं सत्यनारायण कथा का कार्य करते चले आ रहे थे। उन्होंने अपने पिता पंडित जगमोहन द्विवेदी से पुरोहित्व कार्य सीखा था। पिता के निधन के बाद वह पड़ोसी गांव चहलहा, भुलभुलिया खेड़ा, शिवपुरी, मल्हपुर, मुझैया, मिश्र खेड़ा, खजुरिया, माढ़ापुर, हुसेपुर व सकरौली सहित लगभग एक दर्जन गांवों में पुरोहित का कार्य कर रहे थे। बीते शुक्रवार को अचानक निधन से उनके यजमानों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर गांव आते ही क्षेत्र के ग्रामीण उनके घर पर आ पहुंचे। आज शनिवार को उनके पार्थिव शरीर का पवित्र नानामऊ गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।


