उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का खुलासा करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त को आला कत्ल एक अदद कुल्हाड़ी बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
राकेश पुत्र कन्हैयालाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव द्वारा थाना फतेहपुर चौरासी पर सूचना दी गई कि उसके पिता कन्हैयालाल पुत्र स्व0 जानकी प्रसाद उम्र करीब 65 वर्ष जो रात में गांव से 01-1.5 किमी दूरी पर स्थित अपने खेतो पर सरसो की फसल की रखवाली करने गये थे जो सुबह तक वापस नही आये। जब हम लोग उन्हे खोजने सुबह खेत पर पहुंचे तो उसका शव खेत में बने बंगले में चारपाई पर मिला है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 69/26 धारा 103(1) बीएनएस बनाम चार नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त गुलाब सिंह पुत्र स्व0 नेकराम निवासी ग्राम भिखारीपुरवा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र करीब 32 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। आज दिनांक 14.03.2026 को थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम अवस्थी खेड़ा तिराहे से भिखारीपुरवा जाने वाली सड़क से अभियुक्त गुलाब सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद की गई। अभियुक्त द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि कन्हैयालाल उपरोक्त मेरी पत्नी से फोन पर बात करता था, जिस कारण मैने दिनांक 10/11.03.2026 की रात्रि में मैने कन्हैयालाल उपरोक्त की खेत मे हत्या कर दी। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


