महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का किया गया आयोजन

0
14

उन्नाव।बांगरमऊ के इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत तथा एन एस एस के लक्ष्य गीत के साथ प्रारंभ हुआ।
तत्पश्चात स्वयं सेवकों को योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद स्वयं सेवकों की टोलियां ने डां धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व मे जमुनियाबंगर में प्रत्येक घर का सर्वे किया किया। सर्वे में घर के मुखिया का नाम, घर के सदस्यों की संख्या , शिक्षा का स्तर ,वोटर लिस्ट में नाम, एस ए आर कराया है कि नहीं, शौचालय बना है कि नहीं आयुष्मान कार्ड बना है कि नहीं, कॉलोनी मिली कि नहीं तथा सरकार की किन-किन योजनाओं का लाभ मिला या नहीं , 70 घरों से जानकारी हासिल की गई। द्वितीय सत्र मे बौद्धिक के अन्तर्गत कार्यक्रम अधिकारी डां धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी ने स्वयं सेवकों को सरकारी नौकरी को तैयारी करने व अपने पढाई के स्तर को बढाने के बिषय मे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आलस्य छात्र छात्राओं का सबसे ज्यादा दुश्मन है। जीवन मे सफलता के लिए कठिन परिश्रम, लग्न व ईमानदारी बडो़ का सम्मान जरुरी है। छात्र सुरज कुमार द्वारा स्वयं सेवकों का माई भारत पोर्टल मे रजिस्टेसन कराया गया व उनको सिखाया गया कि किस प्रकार रजिस्टेसन किया जायेगा। इस अवसर पर गाँव के लोग व महाविद्यालय से कन्हैया लाल , देशराज उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here