प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में पी.एम. किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन

0
28

उन्नाव।कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी की उपस्थिति में सदर विधायक के प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक रवि चन्द्र प्रकाश तथा डॉ. राजीव कुमार यूपी डास्प , सहायक निबन्धक एवं सहकारिता रविंद्र कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्व एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा मिलेट्स उत्पादन में जनपद को अग्रणी बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिन प्रमुख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, उनमें श्री राम सजीवन पुत्र सीताराम, श्री अमरकांत पुत्र बाबूराम, श्रीमती मति जसोदा पत्नी रामऔतार, श्री महावीर पुत्र जगन्नाथ तथा श्री सुरेश पुत्र रामदयाल शामिल रहे। इसके अतिरिक्त अन्य किसानों को भी योजना का लाभ प्रदान किया गया।
साथ ही सोलर पम्प से संबंधित लाभार्थियों में रमाशंकर पुत्र फतेलाल, सुन्दर पुत्र बसंत, गंगाप्रसाद पुत्र महोदय आदि किसानों को भी प्रोत्साहित किया गया।
रवि चंद्र प्रकाश उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे खेती-किसानी को मजबूती मिल रही है और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।
जनपद के सभी विकास खण्डों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकास खण्ड हसनगंज में कार्यक्रम कृषि विज्ञान धौरा में सम्पन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here