उन्नाव।बांगरमऊ कोर्ट आदेश व सरकार की मंशा के विपरीत नगर पालिका आमजन के लिए जान का दुश्मन बनी हुई है
वैसे तो किसानों द्वारा पराली जलाए जाने पर रोक लगाई जा चुकी है तथा अनेकों किसानों पर फसल अवशेष जलाने पर कार्यवाही का दंश भी झेलना पड़ा है किंतु तानाशाह बांगरमऊ नगर पालिका का इन नियमों से कोई लेना देना नहीं प्रतीत हो रहा है और मजे की बात यह है कि अभी तक किसी जिम्मेदार द्वारा कचरा जलाए जाने पर बांगरमऊ नगर पालिका प्रशाशन पर कोई कार्यवाही भी देखने को नहीं मिली है तमाम लोगों के अनुसार नगर के पश्चिमी छोर स्थित प्रसिद्ध बोधेश्वर महादेव मंदिर के निकट नगर पालिका द्वारा एक कचरे का भारी भरकम ढेर जमा किया गया है जिसमें अक्सर आग लगा दी जाती है
जिससे कई मोहल्ले धुएं की जद में आ जाते है कई बार जहरीले धुएं की समस्या से जूझ रहें हैँ
तमाम लोगों का कहना है अनेकों बार शिकायत के बाद भी जहरीले धुएं से बचाव हेतु कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से जूझने को विवश हो रहे है।
वही अब चर्चा होने लगी है कि कोर्ट के निर्देशानुसार पराली जलाने के जुर्म में अनेकों किसानों पर कार्यवाही हो चुकी है तो ज़हरीले धुएं से लोगो को बीमार बना रही नगर पालिका पर कार्यवाही क्यों नहीं हो पा रही है।
एम आर एफ पर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा मृत्यु गववंश के शव को भी डाल दिया जाता है जिससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना हराम हो जाता है
एक तरफ तो उत्तर प्रदेश सरकार गववंश की सुरक्षा हेतु तमाम तरह के दावे करती नजर आती है लेकिन बांगरमऊ नगर पालिका में वह सारे दावे हवा हवाई नजर आते हैं
इस मामले को लेकर जब अधिशासी अधिकारी बांगरमऊ गुंजन गुप्ता से बात करनी चाही गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया




