हजरत भोले मियां साहब का 25वां सालाना उर्स मुबारक 25 व 26 मार्च को मनाया जाएगा

0
11

उन्नाव।जनपद उन्नाव के ऐतिहासिक कस्बा गंजमुरादाबाद में स्थित सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत भोले मियां साहब का 25वां सालाना उर्स मुबारक आगामी 25 और 26 मार्च को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर जायरीन और मुरीदों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
​पीरजादा हजरत अज्जू मियां द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 25 मार्च को होगी। इस दिन की मुख्य विशेषता ‘नातिया मुशायरा’ होगी, जो 25 मार्च की रात को आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के नामी-गिरामी शायर अपनी नात और नज्मों के जरिए बारगाह-ए-रिसालत और बुजुर्गों की शान में नजराने पेश करेंगे।
​अगले दिन, यानी 26 मार्च को ‘कुल शरीफ’ की रस्म अदा की जाएगी। जिसमें सुबह 8 बजे पहला कुल शरीफ हज़रत फजलू मियां साहब का होगा उसके बाद 10: 30 बजे दूसरा कुल शरीफ हज़रत भोले मियाँ साहब का होगा। इस मौके पर विशेष दुआओं का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी जाएगी। ​इस उर्स की सरपरस्ती साहबे सज्जादा हजरत मारुफुर्रहमान उर्फ मारूफ मियां साहब करेंगे। कार्यक्रम की सदारत अज्जू मियां द्वारा की जाएगी। उर्स में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिष्ठित ‘उल्मा-ए-किराम’ (धर्मगुरु) और मशहूर शायरों को आमंत्रित किया गया है। जायरीनों की सुविधा के लिए लंगर और रहने के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।
​अकीदतमंदों का मानना है कि हजरत भोले मियां साहब के आस्ताने पर हाजिरी देने से दिली मुरादें पूरी होती हैं, यही कारण है कि हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग मत्था टेकने पहुंचते हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here