सपा नेता रहीस अहमद द्वारा सामूहिक रोजा इफ्तार का किया गया आयोजन

0
19

उन्नाव।बांगरमऊ नगर के नानामऊ रोड तिराहा स्थित आलिम शाह मस्जिद प्रांगण में समाजवादी पार्टी के नेता रहीस अहमद द्वारा सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर तथा आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में रोजेदार और गणमान्य लोग शामिल हुए।
इफ्तार से पहले मस्जिद के पेश इमाम हाफिज सिताब ने रोजे की अहमियत और उसकी फजीलत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि रोजा इंसान को बुराइयों से दूर रहने और नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है। इफ्तार के समय सभी रोजेदारों ने एक साथ खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआ की गई। आयोजक रहीस अहमद ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। इफ्तार में सपा जिला अध्यक्ष राजेश यादव , प्रदेश सचिव शुजाउर्रहमान सफवी , जिला सचिव सलीमुर्रहमान, कय्यूम खान , आलोक त्रिपाठी, याकूब अली सिद्दीकी, अल्वी मिश्रा, सीएल भारती, मुजम्मिल अहमद, फरहान खान, गुलिस्तान खान, ज़ुबैर खां, एडवोकेट रेहान खान , रुकसाना, राम नरेश यादव, खलील खां आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here