जनपद में 14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने ली स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थाकों की बैठक,परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण शुचिता पूर्ण पारदर्शी कराए जाने के दिया निर्देश

0
15

उन्नाव।जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में जनपद में दिनांक 14 व 15 मार्च को दो पोलियो में आयोजित होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थाकों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण पारदर्शी और शुचिता पूर्ण कराई जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही संज्ञान में नहीं आनी चाहिए ।कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाए भारी पुलिस बल लगाया जाए आवश्यक जगहों पर महिला पुलिस कर्मी भी लगाया जाए। कहा परीक्षा के प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए साथ ही कंट्रोल रूम भी जिलाधिकारी ने बनाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बायोमेट्रिक कराए जाने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से बायोमेट्रिक की कार्यवाही प्रारंभ कर दिया जाए सभी बच्चों की बायोमेट्रिक अवश्य होनी चाहिए सभी बच्चों के आधार फोटो केवाईसी का मिलान ठीक ढंग से कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों का सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा पहले से भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लिया जाए । कहा परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाएगी। इसका केंद्र व्यवस्थापक विशेष ध्यान रखें। साथ ही किसी भी अधिकारी कर्मचारी का मोबाइल अंदर नहीं जाएगा यह विषय ध्यान रखा जाए। कहा बिना आईडी कार्ड के कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाएगा परीक्षार्थी के पास उसका प्रवेश पत्र आधार कार्ड आईडी कार्ड के अलावा कोई भी परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों की गहन चेकिंग किया जाए कोई भी अनुचित परीक्षार्थीपरीक्षा में ना बैठ सके इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेंद्र जी ने बताया कि जनपद में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें दो पालियों में 9600 परीक्षार्थी भाग लेंगे प्रत्येक पाली में 2400 परीक्षार्थी भाग लेंगे प्रथम पाली का समय पूवाणु 10:00 से 12:00 तक द्वितीय पाली का समय 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा । परीक्षा 14 मार्च व 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here