उन्नाव।जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में चंद्र दर्शन के अनुसार 21 मार्च को ईद उल फितर, 13 मार्च को अलविदा की नमाज, नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ होकर 26 मार्च 2026 को रामनवमी के पर्व को शांति एवं शौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराए जाने के द्रष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश जी की उपस्थिति में वैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी त्योहार सकुशल संपन्न कराए जाएं किसी भी स्तर पर त्योहारों पर लापरवाही ना हो। जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जाए जिला पंचायत राज अधिकारी और अधिशासी अधिकारी गण यह सुनिश्चित करें। कहा कि उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी जुलूस शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराएं। शोभायात्रा में प्रयोग किए जाने वाले लाउडस्पीकर में ध्वनि विस्तार के सम्बंध सुप्रीम कोर्ट के निर्देशो का पालन कराया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी मीट की दुकान खुले में नहीं रहनी चाहिए मीट को ढक कर रखा जाए । जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता pwd को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में लगने वाले झूलों का सत्यापन कर लिया जाए कमजोर और जर्जर झूलों की अनुमति न दिया जाए।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्दुत को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी त्योहारों में बिजली की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए टूटे और जर्जर तार पहले से बदल दिया जाए । अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि पानी की सप्लाई ठीक ढंग से कराया जाए आम जनमानस को पानी की कोई किल्लत नहीं होनी चाहिए । जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि त्याहारों के दृष्टिगत सड़कों चौराहों पर खुले में घूम रहे अवांछित पशुओं को अभियान चलाकर सम्बन्धित गौशाला में संरक्षित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश जी ने उपस्थित धर्म गुरुओं और समाज सेवियों को भारी पुलिस बल लगाकर त्योहार को सकुशल सुरक्षित तरीके से संपन्न कराए जाने का आश्वासन दिया कहा कि जनपद में किसी भी अपराधी को वर्चस्व नहीं होने दिया जाएगा हम सब आपके साथ खड़े हैं आप सब सकुशल शांतिपूर्ण
त्योहार मनाए।
वैठक में
उपस्थित धर्म गुरुओं और समाज सेवियों ने विजली पानी साफ सफाई सुरक्षा सहित अन्य समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय के सामने बात रखी जिसको जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को समय से पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव जी सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजीव राज अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेन्द्र जी उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी धर्म गुरु और समाज सेवी मौजूद रहे।




