बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे में बाइक चला रहा बेटा हुआ जख्मी पीछे बैठी महिला की हुई मौत

0
5

बांगरमऊ,उन्नाव।कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर मार्ग स्थित गंगा नदी पुल पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका उसका बेटा घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के ग्राम सबली खेडा़ निवासी सुनीता (45) पत्नी सूघर लाल यादव की विवाहित बेटी के बच्चा पैदा हुआ था। वह अपने छोटे बेटे आदित्य कुमार के साथ बाइक से अपनी बेटी शशि से मिलने बिल्हौर थाना क्षेत्र के गांव गई थी। आज मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे मां-बेटा दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते मे बांगरमऊ – बिल्हौर मार्ग स्थित गंगा नदी पुल पर बांगरमऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुनीता सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा दूसरी ओर जा गिरा। हादसे में सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बेटे आदित्य कुमार के मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत यहाँ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया ।जहां डॉक्टरों ने घायल सुनीता को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। महिला की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सुनीता अपने पीछे पुत्र आदित्य कुमार , सत्य कुमार , सौरभ कुमार तथा पुत्री शालिनी ,शशि और सोनम को रोते बिलखते छोड़ गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here