मौलाना बिहारी वाले मदरसे में उमड़ा जनसैलाब, भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन

0
14

उन्नाव। जनपद के ऐतिहासिक कस्बे गंजमुरादाबाद स्थित प्रसिद्ध मदरसा (मौलाना बिहारी वाला मदरसा) में हर साल की तरह इस वर्ष भी एक भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन नगर पंचायत गंजमुरादाबाद के अध्यक्ष पति हाजी सलीम कुरैशी द्वारा गत दिवस किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि दूर-दराज से आए अकीदतमंदों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
​इफ्तार के इस मंजर ने एक बार फिर कौमी एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। शाम ढलते ही जैसे ही मगरिब की अज़ान हुई, हज़ारो रोजेदारों ने एक साथ दस्तरख्वान पर बैठकर खजूर से अपना रोजा खोला। कार्यक्रम के दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई राजनीतिक चेहरों, समाजसेवियों और धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया। नगर पंचायत के अध्यक्ष पति हाजी सलीम कुरैशी व प्रतिनिधि मो० कामिल कुरैशी द्वारा मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताते हुए कहा कि यह महीना हमें धैर्य, संयम और गरीबों की मदद करने का संदेश देता है। इफ्तार के बाद सभी ने सामूहिक रूप से मगरिब की नमाज मस्जिद में अदा की। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मो० कामिल कुरैशी, मौलाना इब्राहीम अब्र, हाफिज सुल्तान रज़ा, डॉ मुन्ना अल्वी, बब्लू प्रधान, हाजी लईक, परवेज खां, नौशाद खां, हफीज कुरैशी, सदरे आलम, तसव्वर, अतीक, एज़ाज़ हसन “दानिश”, शहरुल रहमान खां, असद, मो० सैफ खां सहित काफी संख्या में नगर व क्षेत्र के रोजेदार मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here