उन्नाव।दो चरणों मे होगी 2027 की डिजिटल जनगणना, प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 द्वितीय चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना के प्रथम चरण में होगा मकान सूचीकरण और मकानों की गणना 2027 की जनगणना पहली डिजिटल मोड़ में होने वाली होगी जनगणना ,1872 से जारी श्रृंखला में 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद से आठवीं होगी जनगणना
जनगणना के कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई डाटा छूटने न पाए,डाटा त्रुटि रहित हो रखा जाएगा ध्यान
आज अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना सम्बन्धी तैयारियों के द्रष्टिगत जनगणना 2027 से सम्बन्धित कार्यो के सफल सम्पादन हेतु कार्मिक उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 2027 की जनगणना के सफल संचालन हेतु जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनर सुपरवाइजर प्रगणक के लिये कार्मिकों की सेवाएं ली जाएगी। जनगणना से जुड़े संबंधित अधिकारी गण प्राथमिकता के साथ जनगणना के कार्य को गंभीरता से लेते हुए समय से कार्मिक उपलब्ध करा दें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। अपर जिलाधिकारी ने कहा की 2027 की जनगणना दो चरणों में होगी प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 द्वतीय चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक होगी। कहा की जनगणना के प्रथम चरण में मकानो का सूचीकरण और मकानो की गणना की जाएगी । 2027 की गणना पहले डिजिटल मोड़ से होने वाली जनगणना होगी। कहा की जनगणना के कार्य में गुणवत्ता का विषय ध्यान दिया जाएगा कोई भी डाटा छूटने न पाए त्रुटिरहित जनगणना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा ।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री देव कुमार चतुर्वेदी उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक डीसी मनरेगा मनीष जी सहित जनगणना से जुड़े संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।




