उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा चोरी के माल के साथ तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।वादी किशन राठौर पुत्र स्व0 गुरुप्रसाद निवासी बिन्दानगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव द्वारा थाना गंगाघाट पर तहरीर दी गयी कि
अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर से कुछ जेवरात व रुपये चोरी कर लिये गये हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0स0—110/26 धारा-305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 08.03.2026 को उ0नि0 श्री लक्ष्मीनारायण द्विवेदी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01. मो0 फैसल पुत्र मो0 इकवाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मकइया ताल रहमत नगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 02. मो0 रेहान पुत्र मो0 रसूल बादशाह उम्र करीब 22 वर्ष निवासी 131/128 बेगमपुरवा टीपी नगर थाना बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर 03. फैसल पुत्र स्व0 सलीम उम्र करीब 18 वर्ष निवासी भूडपुर मछरिया हरी मजार के पास थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर को कब्जे से एक अदद हथौडा, एक अदद लोहे का राड तथा 10900/- रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया।




