उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा पुलिस पर हमला करने वाले उपद्रवी को गिरफ्तार किया गया।प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शुक्ला, अपराध निरीक्षक श्री इरशाद त्यागी, उ0नि0 श्री शिव कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना अचलगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0-53/26 धारा 191(2),190,115(2),352,351(3),125, 121(1),132,324(3),109,126(2) बीएनएस व 7 CL ACT से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र मक्का सोनकर उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम हड़हा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को ग्राम हड़हा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




