उन्नाव।भारतीय जनता पार्टी, जनपद उन्नाव द्वारा आज जिले के विभिन्न मण्डलों में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान – 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी एवं अन्य अतिथि वक्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम गायन तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
“कार्यकर्ता निर्माण से राष्ट्र निर्माण” की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में आज कुल तीन महत्वपूर्ण सत्र संपन्न हुए। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को कुशल एवं वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाना है।
प्रमुख प्रशिक्षण स्थल एवं विधानसभा वार विवरण:
बांगरमऊ: गंजमुरादाबाद मण्डल का प्रशिक्षण विशाल गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।
सफीपुर: सफीपुर मण्डल का प्रशिक्षण कालिंदी इण्टर कॉलेज में आयोजित किया गया।
उन्नाव सदर: सरोसी एवं मसवासी मण्डल का संयुक्त प्रशिक्षण सिया कॉन्टिनेंटल में हुआ।
भगवंतनगर: बदरका एवं सि० कर्ण मण्डल का प्रशिक्षण परिमल वाटिका में आयोजित हुआ।
पुरवा: पुरवा मण्डल का प्रशिक्षण सूर्यप्रताप डिग्री कॉलेज, डेला में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के मुख्य विषय:
प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने इतिहास विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति और कार्य विस्तार पर प्रकाश डाला। साथ ही बूथ प्रबंधन (मन की बात, टिफिन बैठक, बूथ स्तरीय स्थाई कार्यक्रम), सरकार की उपलब्धियां, एवं आधुनिक तकनीक जैसे सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
प्रमुख वक्ता एवं प्रशिक्षक:
प्रशिक्षण सत्रों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, राधे श्याम रावत, प्रभान शंकर दीक्षित, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, विधायकगण श्रीकांत कटियार, पंकज गुप्ता, बंबा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, गिरजा शंकर गुप्ता, वेणु रंजन भदौरिया, सरोज सिंह चौहान, जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, प्रवीण सिंह नूतन, आशीष बाजपेई अटल, जिला उपाध्यक्ष राकेश कृष्ण साहू, आशादीन तिवारी, अवधेश दीक्षित, दिनेश गुप्ता, अरुण दीक्षित, सूर्य कुमार बाजपेई, राकेश सिंह, आई टी प्रमुख अवनीश शुक्ला, सोशल मीडिया संयोजक जैनेन्द्र शुक्ल, पूर्व मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी एवं आई टी सह संयोजक मनीष पाण्डेय ने विषय प्रस्तुत किया।




