असोहा, उन्नाव।एरीज एग्रो लिमटेड का अत्याधुनिक नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन असोहा क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में हुआ ।
उद्घाटन समारोह में कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) राहुल मीर चन्दनी निदेशक मंडल के सदस्य, कंपनी सचिव, ऑल इंडिया एवं नॉर्दर्न रीजन के मार्केटिंग हेड, विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ विपणन प्रबंधक तथा उत्तर प्रदेश के प्रमुख वितरक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. राहुल मीरचंदानी ने कहा, “उन्नाव में हमारे नए कारखाने का स्थानांतरण गुणवत्ता आश्वासन और भारतीय किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। 140 उत्पादों की श्रृंखला और 57 वर्षों के विश्वास के साथ हम नवाचार और खेतों के बीच की दूरी को कम कर रहे हैं।”
ग्रुप हेड ओंकार पाटिल ने कहा कि यह नया प्लांट सुनिश्चित करेगा कि कंपनी के उत्पाद समय पर किसानों तक पहुंचें, जिससे लाभकारी और सतत कृषि को बढ़ावा मिलेगा।
कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल – मार्केटिंग (नॉर्थ) अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि कंपनी की मूल सोच — ‘बेहतर फसल, बेहतर कल’ — को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सूरज सिंह ,डॉ अजयकुमार सिंह , पूर्व प्रधान बेद प्रकाश रावत ,शीतल , सुनील सिंह , अनुज शुक्ल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य तथा किसान मौजूद रहे ।
देखे फोटो।





