उन्नाव।जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक वैठक आयोजित की गई। वैठक में जिलाधिकारी ने एम आर वैक्सिनेशन, जीरो डोज कवरेज,एम आर एंटीजन मीसल्स रूबेला आयुष्मान आईडी एक्टिव किये जाने,डिलीवरी की स्थिति, स्टिल बर्थ रेट सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमो की समीक्षा किया। एमआर एंटीजन व फुल इम्यूनेशन में प्रगति ठीक न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सम्बन्धित का स्पस्टीकरण काल करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार आयुष्मान इनएक्टिव आई डी की जानकारी ली संतोष जनक प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त कर आयुष्मान आई डी को एक्टिव किये जाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पी एच सी में बेहतर सुविधाएं प्रदान कर अधिक से अधिक डिलीवरी कराए जाने के निर्देश सभी एम ओ आई सी को दिया । कहा डिलीवरी के सम्बंध में कोई लापरवाही न हो सभी सवास्थ्य केंद्रों में डिलीवरी की सुविधा सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्टिल बर्थ रेट की समीक्षा कर बर्थ रेट में सुधार के लिए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि वी एच एस एन डी सत्र को सक्रिय रूप से संचालित किए जाय । जिलाधिकारी ने एचआरपी ट्रेकिंग की समीक्षा कर moic को विशेष ध्यान देकर गंभीरता से आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही एचआरपी डाटा की फीडिंग सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रेगुलर और शुद्ध डाटा भरने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदवार समीक्षा कर सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अभियान चलाकर प्रगति किए जाने के निर्देश दिया कहा किया सुनिश्चित करें कि किसी भी स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्रगति कम नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एचएन सिंह डॉक्टर जे आर सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी डॉक्टर और moic मौजूद रहे।




