नगर पालिका बांगरमऊ आमजन के लिए जान की दुश्मन बनी

0
21

उन्नाव।बांगरमऊ कोर्ट आदेश व सरकार की मंशा के विपरीत नगर पालिका आमजन के लिए जान का दुश्मन बनी हुई है लगातार कचरा जलने से धुएं से ऊब चुके दर्जनों लोग लामबंद हो गए तथा एक अधिवक्ता के माध्यम से उपजिलाधिकारी को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
वैसे तो किसानों द्वारा पराली जलाए जाने पर रोक लगाई जा चुकी है तथा अनेकों किसानों पर फसल अवशेष जलाने पर कार्यवाही का दंश भी झेलना पड़ा है किंतु तानाशाह बांगरमऊ नगर पालिका का इन नियमों से कोई लेना देना नहीं प्रतीत हो रहा है और मजे की बात यह है कि अभी तक किसी जिम्मेदार द्वारा कचरा जलाए जाने परबांगरमऊ नगर पालिका प्रशाशन पर कोई कार्यवाही भी देखने को नहीं मिली है तमाम लोगों के अनुसार नगर के पश्चिमी छोर स्थित प्रसिद्ध बोधेश्वर महादेव मंदिर के निकट नगर पालिका द्वारा एक कचरे का भारी भरकम ढेर जमा किया गया है जिसमें अक्सर आग लग जाती है जिससे कई मोहल्ले धुएं की जद में आ जाते है कई बार जहरीले धुएं की समस्या से जूझ चुके नागरिकों का सब्र टूटने लगा है शुक्रवार अधिवक्ता मुजम्मिल अहमद के साथ दर्जनों स्थानीय लोग लामबंद हो गए तथा उपजिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर नगर पालिका की उदासीनता को दर्शाते हुए कार्यवाही की मांग की है तमाम लोगों का कहना है अनेकों बार शिकायत के बाद भी जहरीले धुएं से बचाव हेतु कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से जूझने को विवश हो रहे है।
वही अब चर्चा होने लगी है कि कोर्ट के निर्देशानुसार पराली जलाने के जुर्म में अनेकों किसानों पर कार्यवाही हो चुकी है तो ज़हरीले धुएं से लोगो को बीमार बना रही नगर पालिका पर कार्यवाही क्यों नहीं हो पा रही है।हालांकि उपजिलाधिकारी के आश्वासन नागरिक कुछ कार्यवाही की उम्मीद संजोए हुए है अन्यथा कुछ प्रभावी कार्यवाही ना होने की दशा में तमाम ग्रामीणों का आक्रोश से प्रशाशन को रूबरू होना पड़ सकता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here