उन्नाव।रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में होली पर्व के अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी उन्नाव श्री सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी उन्नाव श्री अमिताभ यादव अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री प्रेमचंद सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, सम्मानित पत्रकार बंधु, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे।समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत टीम द्वारा होली के पारंपरिक गीतों एवं अन्य लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में आमंत्रित मैजीशियन द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक जादुई करतब प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित एवं आनंदित हुए।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली संगीत टीम एवं मैजीशियन को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पत्रकार बंधुओं के साथ पारंपरिक रूप से होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं टीम भावना के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।




