रमजान माह एवं आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने अपील प्रज्ञा पाण्डेय उपजिलाधिकारी हसनगंज

0
15

उन्नाव।अरविन्द चौरसिया क्षेत्राधिकारी हसनगंज द्वारा थाना अजगैन पुलिस बल के साथ थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत ग्राम छेड़ा में होली के दौरान निकलने वाले जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण/भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान संभावित जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक बिंदुओं पर पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में निर्देशित किया गया।इस अवसर पर जुलूस आयोजकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here