बांगरमऊ,उन्नाव।नशा मुक्त खेल अभियान के अंतर्गत नगर के शांति मिल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल में भारत , नेपाल व भूटान देशों के नामी पहलवानों ने भाग लेकर अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।
गत 18 से 28 फरवरी तक चलने वाले दंगल मे आज नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन इजहार खान गुड्डू ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर । श्री खान ने बब्बर अली पहलवान अजमेर तथा तूफान पहलवान झांसी को अखाड़े में उतारा । दोनों पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले के अंतिम क्षण तक दोनो संघर्षपूर्ण रहे । जिससे मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। कुश्ती के पूर्व पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री खान पहलवानों को प्रोत्साहन राशि देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर रवि नादान व लालेश अस्थाना आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस दंगल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलों के प्रति प्रेरित करना है। विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार, शील्ड एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पहलवानों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया। मालूम हो कि यह दंगल 28 फरवरी तक चलेगा।




