पुरवा, उन्नाव।टी ई टी की अनिवार्यता समाप्त कराने को लेकर आंदोलित शिक्षकों ने आज हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।विशेष यह कि आंदोलन में सभी शिक्षक संगठन एक मंच पर दिख रहें हैं।जिला महामंत्री रामजन्म सिंह का कहना है कि लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले अनिवार्य टी ई टी के विरोध में उतर चुके शिक्षक पांव पीछे करने को तैयार नहीं हैं शिक्षक संगठनों ने सरकार को पहले से चेतावनी दे रखी है अफसोस जनक यह कि सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया या यह कहें उसकी कान में जूं नहीं रेंगी।सरकार रवैया शिक्षकों को रास नहीं आ रहा है।
व्यापक आंदोलन का मन बना चुके शिक्षकों ने बुधवार को हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध किया।जिला महामंत्री रामजन्म सिंह ने बताया कि 26 फर को दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संघर्ष मोर्चे द्वारा धरना दिया जाएगा। एवं धरने के पश्चात जिला अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इलाके के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की एकजुटता देखने को मिली सभी शिक्षक हाथ में काली पट्टी बांधे हुए शिक्षण कार्य करते मिले।शिक्षक विनोद कुमार, प्रेम कुमार, विवेक कुमार, धीरेंद्र कुमार, अंकित बाजपेई ,रमेश कुमार,महेश कुमार,आलोक अवस्थी,अमित कुमार,शोभित श्रीवास्तव,रेखा देवी आदि सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधे हुए शिक्षण कार्य करते मिले।




