बांगरमऊ,उन्नाव ।फाल्गुन शुक्ल रंग भरी आमलकी एकादशी आगामी 27 फरवरी शुक्रवार को ,समय गोठने का शुभ मुहूर्तशनि पुख्या मृत योग 28 फरवरी शनिवार को मनाया जाएगा । 1 मार्च दिन रविवार को प्रदोष व्रत रखे,भारतीय संस्कृति सनातन धर्म का होलिका महोत्सव पर्व फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है । इस वर्ष पूर्णिमा का मान 2 मार्च दिन सोमवार को चतुर्दशी तिथि 17/21 बजे समाप्त हो जाती है तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ हो रही है जो कि व्रत पूर्णिमा भी है ,तथा भद्रा काल भी रहेगा । अतः शास्त्रीय प्रामाणिक बचनों से स्पष्ट है कि भद्रा पुच्छ काल में होलिका दहन किया जाये जो कि 2 मार्च की रात 2/4 बजे से 4/4बजे के मध्य ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त जन कल्याण के लिए मानना चाहिए अगले दिन 3 मार्च को स्नान दान जप की पूर्णिमा रहेगी । यह जानकारी देते हुए आचार्य पण्डित ऋषि कांत शास्त्री ने बताया कि इसी दिन चन्द्र ग्रहण भी पड़ेगा जो भारतीय समयानुसार दिन में 15/20 बजे से शुरू हो रहा है और/19/48 बजे मोक्ष होगा काशी में दृश्य का समय 6 बजे चन्द्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण पड़ने के 9 घंटे पहले से शुरू हो रहा है । भारत में सभी मंदिरों में पट बंद कर दिए जाएंगे , दर्शन पूजन सब कुछ बंद रहेगा। गर्भवती महिलाएं गेरु और गाय के गोबर का लेपन पेट पर कर लें।बाल, वृद्ध रोगी को छोड़कर बाकी सभी सनातनी धर्मावलंबी भक्त श्रृद्धा और विश्वास के साथ इसका पालन करें। रंगोत्सव होली मिलन का पर्व आगामी 4 मार्च को मनाया जायेगा।भाई दूज पर्व 5 मार्च को मनायें। ग्रहण का प्रभाव विभिन्न राशियों पर इस प्रकार रहेगा। मेष, वृष ,कर्क, सिंह ,कन्या ,धनु, मकर ,कुंभ राशि वालों को अशुभ फल देगा।




