मां नें की थीं झूठी शिकायत लापता बच्चा बरामद,बांगरमऊ पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाई अपहरण की गुत्थी

0
12

उन्नाव।आप जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासनी पिंकी ने 21 फरवरी को बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर दी थी। पिंकी ने अपने पड़ोसियों संजय, मनीष और रिशु पर मारपीट कर अपने बच्चे का अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता बच्चे को उसकी मां के परिचित जितेंद्र शुक्ला के कब्जे से बरामद किया। बच्चा जितेंद्र शुक्ला की महिला मित्र के घर, रुपऊ थाना माखी क्षेत्र से मिला।
जांच के दौरान यह सामने आया कि मां पिंकी द्वारा पड़ोसियों पर लगाया गया अपहरण का आरोप झूठा था। पुलिस को गुमराह करने और षड्यंत्र रचने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने इस पूरे मामले की गहनता से जांच की और मात्र 72 घंटे के भीतर सच्चाई सामने ला दी। पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12 बजे बच्चे को सुरक्षित बरामद किया। इस कार्रवाई की नगर में सराहना की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here