डाउन ट्रैक पर लेटकर मालगाड़ी से कटे युवक-किशोरी आधा घंटा बाधित रहा कानपुर–लखनऊ रूट

0
11

उन्नाव।सहजनी क्रॉसिंग से करीब 100 मीटर पहले, गंगाघाट रेलवे स्टेशन की ओर डाउन ट्रैक पर सोमवार रात लगभग 8:45 बजे एक 45 वर्षीय पुरुष और 14 वर्षीय किशोरी ने कथित रूप से मालगाड़ी के सामने लेटकर जान दे दी। घटना किलोमीटर पोल संख्या 62/28 व 62/30 के बीच हुई।
मौके से करीब 200 मीटर दूर देवारा कला गांव की ओर एक सफेद रंग की ‘ग्रैंड i-10’ कार खड़ी मिली, जिसमें दो लेडीज बैग, एक झोला और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

आधा घंटा बाधित रहा रूट

घटना के कारण कानपुर–लखनऊ डाउन ट्रैक लगभग 30 मिनट प्रभावित रहा।
तेजस एक्सप्रेस रात 8:54 से 9:27 बजे तक (33 मिनट) रुकी रही।
गोमती एक्सप्रेस 9:20 से 9:24 बजे तक गंगाघाट स्टेशन पर खड़ी रही।
आरपीएफ के एसआई सुरजीत सिंह, जीआरपी के एसआई लोकेंद्र सिंह और हलका नंबर तीन के दारोगा मूलचंद्र पाठक ने जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।
यह घटना उन्नाव में सनसनी का कारण बनी हुई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here