पुरवा,उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम स्वाट/सर्विलांस व थाना पुरवा पुलिस द्वारा हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना पुरवा पर शिवपाल पुत्र स्व0 अंगनू निवासी ग्राम भूपतिपुर थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र 65 वर्ष के दिनांक 07.02.2026 को घर से चले जाने व वापस न आने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी जिस पर थाना पुरवा पर गुमशुदगी अंकित की गयी तथा थाना स्तर से टीमों का गठन कर शिवपाल उपरोक्त की खोजबीन प्रारम्भ की गई तो शिवपाल उपरोक्त का शव दिनांक 22.02.2026 को अरहर के खेत बहद ग्राम असेहरु थानाक्षेत्र पुरवा में बरामद हुआ । पुरवा पुलिस द्वारा मौके पर शव को कब्जें में लेकर नियमानुसार पीएम कराया गया तथा घटना के सम्बन्ध में वादी मुकदमा से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरवा पर मु0अ0सं0 48/2026 धारा 103 बी.एन.एस बनाम बाइस्तवाह 1.रामबाबू पुत्र स्व0 पंचम निवासी ग्राम भूपतिपुर थाना पुरवा जनपद उन्नाव 2.लाखन सिंह पुत्र अज्ञात निवासी पुरवा उन्नाव पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 24.02.2026 को स्वॉट/सर्विलांस व प्रा0नि0 थाना पुरवा श्री अमरनाथ यादव मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा मुकदमा में वांछित अभियुक्त लाखन सिंह पुत्र स्व0 बचान सिंह नि0मो0 कस्टोलबा कस्बा व थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 70 वर्ष को ग्राम तुसरौर से ग्राम कौआगढ़ी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 07.02.2026 को वह मृतक शिवपाल उपरोक्त के साथ शराब का सेवन कर रहा था तभी हमारे बीच शराब के नशे में वाद विवाद हो गया जिसके बाद मैने कुल्हाड़ी से हमला कर शिवपाल की हत्या कर दी थी। अभियुक्त की निशादेही पर ग्राम असेहरु में खेत पर बनी झोपड़ी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।




