उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा 04 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। नारायण द्विवेदी, उ0नि0 सुभाष चन्द्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान विजय अवस्थी पुत्र स्व0 रामभेजे निवासी धोबिन पुलिया राजधानी मार्ग शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 52 वर्ष को कब्जें से 04 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर गंगाबैराज रोड पर प्रखर जी महाराज मोड़ से गिऱफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम उपरोक्त का पंजीकृत किया गया, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।




