उन्नाव।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी नें कहा कि घरेलू विद्युत कनेक्शन को पी.एम. सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर रूफटॉप योजना का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा हर घर सोलर सिस्टम लगाओं, अपना बिजली बिल घटाओं, सरकारी अनुदान पाओं।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में
पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर रूफटॉप योजना के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी परियोजना, यूपीनेडा द्वारा जनपद में पी०एम०सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए वेण्डरों के माध्यम से जनपद में स्थापित किये जा चुके संयंत्रों के संदर्भ में विस्तार से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक बेंडर को पीएम सूर्य घर मुफ्त विजली योजना का जो लक्ष्य तय किया गया है उस लक्ष्य के अनुसार हर घर में सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करें । कहा कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है इसका लाभ आम जन को मिल सके इसके लिए जनपद में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर योजना का लाभ दिया जाय। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि वेंडरों द्वारा संयंत्र स्थापना के उपरांत उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में आ रही समस्याओं का शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित करें ।जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत फार्मो द्वारा जो समस्याएं बताई जा रही हैं उनका सम्बन्धित अधिकारी द्वारा प्राथमिकता के साथ निराकरण कराया जाए । जिलाधिकारी ने फर्मो को अपनी शिकायतों को लिखित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश देकर जिला प्रबंधक एवं बैंक के प्रतिनिधियों को तत्काल कार्यवाही करते हुए निराकरण कराये जाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि
घरेलू विद्युत कनेक्शन को पी.एम. सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर रूफटॉप योजना का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु सुनहरा अवसर है इसका लाभ उपभोक्ता अवश्य ले। कहा उपभोक्ता
सोलर सिस्टम लगाकर, अपना बिजली बिल घटा सकते हैं साथ ही अच्छा सरकारी अनुदान भी पा सकते हैं
बैठक में उपस्थित
बैठक के अवसर परियोजना प्रभारी अधिकारी पी ओ नेडा लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पीडी नगर गोकुल बाबा हसनगंज बांगरमऊ को आर्डिनेटर बैंक ऑफ बड़ौदा, मुख्य प्रवन्धक, उ०प्र० ग्रामीण बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।




