अज्ञात महिला का शव नाले में मिला,नगर में हड़कंप पुलिस शिनाख्त में जुटी

0
19

उन्नाव।बांगरमऊ के नगर के हरदोई रोड स्थित शांति मील मैदान के पास नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

यह खबर नगर में फैलते ही देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि शव लगभग चार दिन पुराना था, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। राहगीरों ने दुर्गंध आने के बाद नाले में शव पड़ा देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

शव को नाले से बाहर निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।

काफी देर तक शव को बाहर निकालने में हो रही देरी को देखते हुए बांगरमऊ चौकी प्रभारी न्यूटन सिंह ने अपने कपड़े उतारे और अकेले ही नाले में उतर गए। उन्होंने अकेले ही नाले में उतर कर सिपाहियों की मदद से शव को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग तमाशबीन बने खड़े रहे, यहां तक कि मौके पर मौजूद दर्जनों पुलिसकर्मी भी सिर्फ देखते रहे।
क़स्बा इंचार्ज दरोगा न्यूटन सिंह की इस कार्यशैली की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here