खतौनी में पिता के नाम का दुरुस्ती करने के लेखपाल ने मांगे 5 हजार पीड़ित ने की तहसील समाधान दिवस में शिकायत

0
17

बांगरमऊ,उन्नाव ।खतौनी पिता के नाम में आंशिक गड़बड़ी सुधार हेतु क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा रिश्वत की मांग की गई पीड़ित समाधान दिवस के मौके पर शिकायती पत्र देकर लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
बांगरमऊ तहसील की ग्राम पंचायत हरियावर निवासी जगरूप पुत्र ललतू ने तहसील समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि खतौनी में उसके पिता के नाम में मामूली अक्षरों की गड़बड़ी है जिसे सही करने के नाम पर क्षेत्रीय लेखपाल 5000 रुपए मांग रहा है पीड़ित ने लेखपाल को नामित करते हुए कार्यवाही की मांग की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here