खैरुल बशर फ्री मेडिकल कैंप में उमड़ा जनसैलाब, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया सैकड़ों मरीजों का मुफ्त इलाज

0
34

उन्नाव।बांगरमऊ क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ‘खैरुल बशर फ्री मेडिकल कैंप’ का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और आस-पास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का लाभ उठाया।
​ नगर के लखनऊ मार्ग पर स्थित के० बी० मेडिकल हाल में अली अहमद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित ​खैरुल बशर फ्री मेडिकल कैंम्प का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना था, जो आर्थिक तंगी या जानकारी के अभाव में बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुँच पाते। कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा यश भारती सम्मान से सम्मानित प्रमुख समाजसेवी फारूक अहमद एडवोकेट द्वारा किया गया। जिन्होंने इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की। ​श्री अहमद ने कहा कि समाजसेवी रईस खां द्वारा किया जा रहा समाजसेवा का कार्य बहुत ही सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजन आगे भी होते रहने चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस मेडिकल कैंम्प में कानपुर जैसे बड़े शहरों से आए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ दीं। जिनमें डायबिटीज रोग, न्यूरोसर्जन, हड्डी रोग, पेट रोग, छाती रोग, नाक कान गला रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, सहित अनेकों अन्य बीमारियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। ​कैंप की खास बात यह रही कि यहाँ केवल परामर्श ही नहीं, बल्कि शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बुनियादी जांचें भी नि:शुल्क की गईं। साथ ही, डॉक्टरों द्वारा लिखी गई अन्य आवश्यक जांचें भी मरीजों की किफ़ायती दरों पर कराई गयीं। नगर वासियों और ​क्षेत्रीय लोगों ने इस कैंप के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया। एक लाभार्थी ने बताया, “हमें घर के पास ही बड़े डॉक्टरों को दिखाने का मौका मिला यह हमारे लिए बड़ी राहत की बात है।” ​ इस कैम्प के आयोजक व प्रमुख समाजसेवी रईस खान ने बताया कि ‘खैरुल बशर’ मिशन के तहत भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो। उन्होंने सभी सहयोगी डॉक्टरों और वालंटियर्स का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी मेहनत की। इस मौके पर कानपुर नगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ फहाद वसीम, डॉ शाहिद लारी, डॉ शाद लारी, डॉ अजहर अंसारी, डॉ दानिश, डॉ मुबारक अली, डॉ मुदस्सिर जावेद, डॉ बेनजीर, के साथ ही मुशीर आलम खां, रईस खां, सैयद सगीरुल हसन उर्फ मुन्ना भाई, दिनेश कुमार एडवोकेट, संदीप कुमार, पूर्व विधायक बदलू खां, डॉ मुन्ना अल्वी, डॉ मो०इरफान, मजीद खां, निशात आरिफ उर्फ बब्लू, फरीद अहमद, मो० आफताब, मजीद खां, मुजीबुर्रहमान लाला, व समाजसेवी फजलुर्रहमान सहित काभी संख्या में लोग मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here