क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दसदान की टीम ने रसूलपुर रूरी को हराया

0
28

उन्नाव।बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम जोगीकोट में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रसूलपुर और दसदान की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दसदान की टीम ने कप्तान मोहम्मद आतिफ खान के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। पांच ओवर के इस मुकाबले में दसदान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 60 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसूलपुर रूरी की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम मात्र 40 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस प्रकार दसदान की टीम ने फाइनल मैच जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मैच में वैस लिप्टी की शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता टीम को आयोजकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here