श्री कृष्ण प्रणामी संप्रदाय के भक्तों ने मुकुंद धाम के लिए निकाली पैदल यात्रा

0
32

बांगरमऊ, उन्नाव।स्थानीय श्री कृष्ण प्रणामी धर्म जागनी के युवा संगठन के तत्वावधान में माघ पूर्णिमा पर प्रणामी संप्रदाय के भक्तों ने बीते रविवार को नगर के तिकोनिया पार्क के निकट स्थित श्री कृष्ण प्रणामी शिरोमणि मंदिर से प्रातः 4.30 बजे श्री मुकुंद धाम मलिहाबाद के लिए पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा में करीब तीन दर्जन सुंदरसाथ ने भाग लिया। यात्रा के दौरान जगह जगह पर प्रणामी संप्रदाय के तमाम लोगों द्वारा भोजन व नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। साथ ही जगह फूल मालाओं से यात्रियों का स्वागत किया गया। यह यात्रा कुल 70 किलोमीटर पैदल चलकर रात्रि करीब 12.30 मलिहाबाद स्थित श्री मुकुंद दास आश्रम पर पहुंची। जहां के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री ब्रम्ह ज्योति जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। यात्रा में राहुल गुप्ता , अनुज गुप्ता , श्याम जी गुप्ता, मधु गुप्ता , नीशू गुप्ता (दबौली ,) शोभित गुप्ता व नैन्शी गुप्ता आदि प्रणामी संप्रदाय के श्रद्धालु शामिल हुए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here