उन्नाव।विधिक सलाहकार जिला दैनिक यात्री संघ नें बजट का कड़ा विरोध प्रकट करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है।उन्होंने बताया कि कोरोना काल से बंद कानपुर से बनारस वरुणा एक्सप्रेस , और कानपुर से फैजाबाद तक जाने वाली वाया उन्नाव होकर जाने वाली इंटर सिटी ट्रेनों का पुनः संचालन की घोषणा नहीं की गई। मुज्तबा हैदर भय्यू एडवोकेट विधिक सलाहकार जिला दैनिक यात्री संघ नें कहा कि दैनिक यात्रीयो की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेंमो ट्रेन कोरोना काल से बंद सभी मेमो ट्रेनों के पुनः संचालन की बजट में घोषणा नहीं की गई।जिससे दैनिक यात्रियों और उन्नाव की जनता को मायूसी हुई है ज़िला दैनिक यात्री संघ पेश हुए बजट का विरोध करता है।
कोरोना काल से बंद कानपुर से अयोध्या जाने वाली और कानपुर से बनारस जाने वाली वरुणा ट्रेन का पुनः संचालन की बजट में घोषणा नहीं की गई जिससे उन्नाव की जनता को मायूसी है ।उक्त ट्रेनों से राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए बनारस जाने की सुविधा मिल जाती।




