उन्नाव।आज जो बजट पेश हुआ ज़िला दैनिक यात्री संघ उन्नाव के ज़िला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी ने बजट का कड़ा विरोध प्रकट करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। मुर्तजा ने बताया कि कोरोना काल से बंद कानपुर से बनारस वरुणा एक्सप्रेस , और कानपुर से फैजाबाद तक जाने वाली वाया उन्नाव होकर जाने वाली इंटर सिटी ट्रेनों का पुनः संचालन की घोषणा नहीं की गई। वही दूसरी दैनिक यात्रीयो की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेंमो ट्रेन कोरोना काल से बंद सभी मेमो ट्रेनों के पुनः संचालन की बजट में घोषणा नहीं की गई।जिससे दैनिक यात्रियों और उन्नाव की जनता को मायूसी हुई है ज़िला दैनिक यात्री संघ पेश हुए बजट का विरोध करता है।




