एक्सप्रेस वे पर बाइक डिवाइडर से टकराई मामा भांजे हुए गम्भीर रूप से जख्मी

0
21

बांगरमऊ ,उन्नाव।दिल्ली के मोहल्ला 37 नांगलोई निवासी आनंद पांडेय 18 वर्ष पुत्र रमेश पांडेय अपने भांजे शिवम पांडेय 17 वर्ष पुत्र दिनेश पांडेय के साथ बाइक से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के जिला सुल्तानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में आज शनिवार की शाम आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 244 पर तेज़ रफ़्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में मामा-भांजे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। एक्सप्रेस वे से गुजर रहे वाहन चालकों की सूचना पर पहुंची यूपीडा रेस्क्यू टीम एंबुलेंस से दोनों घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर घायल मामा-भांजे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here